फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead lizard found in water cooler kept in Municipal Corporation office

Sonipat News: नगर निगम कार्यालय में रखे वाटर कूलर में मरी छिपकली मिली

Mon, 10 Jun 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead lizard found in water cooler kept in Municipal Corporation office
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में रखे वाटर कूलर में मरी पड़ी छिपकली। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय परिसर में नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर रखे वाटर कूलर में मरी छिपकली मिली। जिससे निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। सोमवार को नगर निगम का एक कर्मचारी वाटर कूलर पर पानी पीने गया। वाटर कूलर से पानी नहीं निकला तो खोल कर उसकी जांच की गई। कर्मचारी वाटर कूलर में छिपकली देख दंग रह गए। टूंटी के पास मरी छिपकली चिपकी थी। जिसके बाद वाटर कूलर को बंद कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम की छत पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन भी गायब मिले। जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। इन्हीं टंकियों का पानी नगर में लगे वाटर कूलर तक पहुंच रहा है। इसी पानी को निगम में आने वाले शहरवासी और कर्मचारी पी भी रहे हैं। नगर निगम में आने वाले लोगों की पानी की व्यवस्था के लिए नगर निगम ने परिसर में वाटर कूलर लगवाए हैं। वाटर कूलर तो लगवा दिए गए, लेकिन इनकी साफ-सफाई और संभाल पर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed