फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body thrown outside the house after brutally beaten to death

युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या के बाद घर के बाहर फेंका शव

Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown outside the house after brutally beaten to death
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले युवक के शव का एक्स-रे कराकर लाते परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई और हमलावर उसके शव को घर के बाहर फेंक गए। सुबह पड़ोसी ने शव पड़ा देखकर युवक के पिता को अवगत कराया। युवक के पिता ने उसके तीन साथियाें पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर बांगर निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोसी ने बताया कि उसका बेटा दीपक (28) गली में बेसुध अवस्था में पड़ा है। वह गली में पहुंचे तो दीपक के शरीर पर चोट व रगड़ के कई निशान थे। वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश का कहना है कि दीपक बुधवार शाम छह बजे बाइक लेकर निकला था। वह मारुति कंपनी में काम करता था। देर रात जब वह घर नहीं आया तो उसकी पत्नी प्रेमवती व पुत्रवधू उसे तलाश करते हुए खेत में गई थी। वहां उन्होंने दीपक को उसके साथी मुकेश, अनुज व साहिल के साथ बैठा देखा था। जिसके बाद वह घर आ गई। उसके बाद उसका बेटा रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव ही गली में पड़ा मिला। नरेश ने शक जताया कि उसके साथियों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बेरहमी से पीटने के साथ ही शव को घसीटा गया
दीपक की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं उसके शव को घसीटा भी गया है। उसके शरीर पर चोट व घसीटने के दर्जनों निशान मिले हैं। उसकी आंखों पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही पेट, हिप व जांघ पर पिटाई और घसीटने के निशान मिले हैं। शरीर पर चोट के साथ ही घसीटने के चलते रगड़ के गहरे निशान बने हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी की गाड़ी फंसी होने की बात कहकर घर से निकला था दीपक
सामान्य अस्पताल में दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे चचेरे भाई ने बताया कि शाम को फोन आने के बाद दीपक घर से निकला था। जब घर वालों ने उससे बाहर जाने का कारण पूछा तो उसने कहा था कि एक साथी की गाड़ी फंस गई है। जिसे निकलवाने के लिए जा रहा है। बाद में उसका शव ही मिला। उसकी जेब में दीपक का फोन सही सलामत था। हालांकि उसमें से नंबर डिलीट किए गए हैं।
गांव में दुकान के बाहर खड़ी मिली बाइक
दीपक जिस बाइक पर घर से गया था वह गांव में ही एक दुकान के बाहर खड़ी मिली है। जबकि दीपक का शव उसके घर के पास गली में पड़ा हुआ मिला। अंदेशा है कि हमलावर उसकी बाइक पर ही डालकर उसे लेकर गांव में आए थे। बाद में घर के बाहर शव को फेंक दिया और बाइक को लेकर गांव में चले गए। जहां बाइक एक दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
इकलौता बेटा था दीपक, परिवार में पत्नी व दो बेटे
परिजनों ने बताया कि दीपक परिवार का इकलौता बेटा था। नरेश के पास दीपक के अलावा एक बेटी नीलम है। जिसकी शादी हो चुकी है। दीपक की भी करीब पांच साल पहले शादी हो चुकी है। उसे दो लड़के हैं। दीपक की हत्या के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है।

युवक की पीटकर हत्या की गई है। उसके पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

 दीपक का फाइल फोटो।

दीपक का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed