{"_id":"6596f2b263ca8829c208bd86","slug":"dav-national-weightlifting-wrestling-and-judo-competition-started-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11900-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीएवी राष्ट्रीय भारोत्तोलन, कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीएवी राष्ट्रीय भारोत्तोलन, कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज
Thu, 04 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में
सोनीपत। डीएवी राष्ट्रस्तरीय खेलों का वीरवार को आगाज किया गया। इसमें सोनीपत जूडो, भारोत्तोलन व कुश्ती की मेजबानी कर रहा है। भारोत्तोलन व कुश्ती के खेल खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल व जूडो के मुकाबले पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में खेले गए।
राष्ट्रस्तरीय खेलों के राज्य समन्वयक वीके मित्तल ने बताया कि पहले दो दिन जहां लड़कियों के मुकाबले होंगे, वहीं सात व आठ जनवरी को लड़कों के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व विभिन्न राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पहले दिन डीएवी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त सतीश बालन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में डीसीपी वेस्ट एवं डीसीपी क्राइम विजय सिंह, प्रधानाचार्य अरुण वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न राज्यों से पहुंचीं लड़कियों के अंडर-14 आयुवर्ग के मुकाबले हुए। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
वीके मित्तल ने कहा कि डीएवीसीएमसी को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की तरफ से एनएसपीओ के रूप में मान्यता प्राप्त है। डीएवीसीएमसी को एसजीएफआई की संबद्ध इकाइयों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है, जिसे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की तरफ से मान्यता प्राप्त है। सभी राज्यों के खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों के ठहरने व खाने की व्यवस्था डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सभी को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अन्य खेलों के यहां होंगे मुकाबले
पानीपत : डीएपी पुलिस लाइन में ताइक्वांडो, वुश, कराटे
करनाल : डीएवी करनाल में बॉक्सिंग
फरीदाबाद : डीएवी सेक्टर-37 में क्रिकेट व सेक्टर-14 में शूटिंग व स्केटिंग
गुरुग्राम : डीएवी सेक्टर-14 में शतरंज और सेक्टर-49 में खो-खो
मेरठ : डीएवी स्कूल, मेरठ में फुटबाल व हॉकी
गाजियाबाद : डीएवी साहिबाबाद में एथलेटिक्स व टेनिस, प्रताप विहार में योगा, चंद्रनगर में वालीबॉल, ब्रज विहार में कबड्डी
दिल्ली : हंसराज मॉडल टाउन, पंजाबी बाग में टेबल टेनिस, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में बैडमिंटन, जिमनास्टिक, रोप स्कीपिंग और डीएवी पुष्पांजली दिल्ली में एयरोबिक्स
नोएडा : डीएवी स्कूल में स्वीमिंग, बास्केटबॉल, स्कवेश, आर्चरी
सोनभद्र : संभल के डीएवी स्कूल में हैंडबॉल व नेटबॉल