{"_id":"679e7d81023385f96b095cb8","slug":"data-of-all-teachers-is-not-updated-on-mis-portal-hindrance-in-transfer-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131668-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमआईएस पोर्टल पर सभी शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं, स्थानांतरण में बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमआईएस पोर्टल पर सभी शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं, स्थानांतरण में बनी बाधा
Sun, 02 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मनचाहे स्कूल में स्थानांतरण की बाट जोह रहे शिक्षकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सरकार की तरफ से भले ही शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर ड्राइव चलाने का फैसला लिया है, लेकिन एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों का डाटा अपडेट नहीं होना स्थानांतरण प्रक्रिया में बड़ी बाधा बना हुआ है। विभाग के पास गई प्रोफाइल में शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गलत दिए गए हैं, जिससे एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने में दिक्कत आ रही है। जिले से करीब 304 शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं है।
शिक्षा स्तर में सुधार करने और शिक्षकों को उनकी सुविधा के अनुसार स्कूल देने के उद्देश्य से सरकार ने ट्रांसफर ड्राइव चलाने का निर्णय लिया था। इससे प्रदेश में लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों में भी अपने घर के पास जाने या पसंदीदा स्कूल मिलने की आस जगी थी, लेकिन एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने से शिक्षकों का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर पोर्टल पर डाटा जल्द अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने से पहले 31 मार्च तक ट्रांसफर ड्राइव को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रोफाइल में गलत मोबाइल नंबर, ओटीपी के लिए सही की जरूरत
एमआईएस पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने, खंड व स्कूल वरीयता भरने व इन्हें अंतिम रूप देने, डेटा के सत्यापन के लिए सामान्य स्थानांतरण अभियान के दौरान एसएमएस भेजा जाता है। इसके लिए संबंधित कर्मचारी की प्रोफाइल में सही मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। सिस्टम एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा। ऐसे में मोबाइल नंबर सही होना चाहिए। गलत मोबाइल नंबर होने से ओटीपी शिक्षकों के मोबाइल नंबर पर नहीं जाता। जिससे स्थानांतरण प्रक्रिया सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
-
जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्राचार्यों को शिक्षकों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिससे ट्रांसफर ड्राइव व अन्य कार्यों में आने वाली बाधा को दूर किया जा सके। ऑनलाइन प्रक्रिया से तबादलों में पारदर्शिता आएगी और शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूल में जाने का अवसर मिलेगा।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत