फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dadar Express will be operational two hours late today, Amrapali diverted

Sonipat News: दादर एक्सप्रेस का आज दो घंटे देरी से होगा परिचालन, आम्रपाली डायवर्ट

Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dadar Express will be operational two hours late today, Amrapali diverted
फोटो 13- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल में विद्युत व यातायात ब्लॉक और बादली स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते रेलवे की ओर से चार दिन ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में दादर एक्सप्रेस का शुक्रवार को 2 घंटे की देरी से परिचालन होगा। आम्रपाली एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तन करके चलाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी चलेंगी। दो दिन दिल्ली से कुरुक्षेत्र रूट की 10 सवारी गाड़ी रद्द रहेंगी। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाली यात्रियों सहित दैनिक यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमृतसर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 11057 दादर एक्सप्रेस 4 मार्च को 2 घंटे की देरी से चलेगी। कटिहार से अमृतसर रूट की ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस को दिल्ली, रोहतक वाया पानीपत से परिचालन किया जाएगा। प्रयागराज से चंडीगढ़ रूट की ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस का 30 मिनट व 5 अप्रैल 1:30 घंटे देरी से परिचालन होगा। डॉ. आंबेडकर नगर से कटरा रूट की ट्रेन संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस 15 मिनट व 5 अप्रैल को 1:15 घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली अप-डाउन की 10 सवारी गाड़ी 5 व 6 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन सवारी गाड़ी व 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन 5 व 6 अप्रैल को रद्द रहेगी। 64533 दिल्ली जंक्शन-पानीपत जंक्शन 5 अप्रैल, 64534 पानीपत जंक्शन-गाजियाबाद 6 अप्रैल को रद्द रहेगी। 64461 हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-कुरुक्षेत्र जंक्शन 5 अप्रैल, 64462 कुरुक्षेत्र जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन 6 अप्रैल, 64001 दिल्ली जंक्शन-पानीपत जंक्शन 5 अप्रैल, 64002 पानीपत जंक्शन-दिल्ली जंक्शन 6 अप्रैल को रद्द रहेगी। 64531 दिल्ली जंक्शन-पानीपत जंक्शन व 64536 पानीपत जंक्शन-दिल्ली जंक्शन सवारी गाड़ी का 5-6 अप्रैल को परिचालन रद्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल में विद्युत, यातायात अवरोधों के कारण व बादली स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई सवारी गाड़ी रद्द रहेंगी। यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 13- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 13- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed