{"_id":"653216b26bfd6e1ee7055867","slug":"cyber-crime-rupees-withdrawn-from-farmers-bank-account-villager-filed-case-in-sonipat-cyber-police-station-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: किसान के बैंक खाते से 6 लाख 56 हजार निकाले, ग्रामीण ने सोनीपत साइबर थाना में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: किसान के बैंक खाते से 6 लाख 56 हजार निकाले, ग्रामीण ने सोनीपत साइबर थाना में दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
किसान संजीव कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव ककरोई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता है। खाते के साथ उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। किसान का आरोप है कि उनके खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच कई बार ट्रांजेक्शन कर 6.56 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : iStock
विस्तार
सोनीपत के गांव नकलोई के किसान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 6.56 लाख रुपये निकाल लिये। किसान के खाते से 42 दिन में यह राशि अलग-अलग समय में निकाली गई है। किसान के पास खाते से राशि निकलने का कोई संदेश नहीं मिला है। किसान के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव नकलोई निवासी किसान संजीव कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव ककरोई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता है। खाते के साथ उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। किसान का आरोप है कि उनके खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच कई बार ट्रांजेक्शन कर 6.56 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। उनके खाते में अलग-अलग समय में यह राशि निकाली गई है।
विज्ञापन
संजीव का आरोप है कि कई बार ट्रांजेक्शन होने के बाद भी उनके मोबाइल पर कोई मैसेज तक नहीं भेजा गया। किसान का कहना है कि उन्होंने 26 सितंबर को साइबर पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत दी थी। अब उन्होंने साइबर थाना में जाकर लिखित शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता लग कि जिन खातों में राशि डाली गई वह सभी फर्जी कागजात से खोले गए हैं। साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन