फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cultural programs were presented along with a call for tree planting.

Sonipat News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पौधरोपण का आह्वान

Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs were presented along with a call for tree planting.
फोटो : सोनीपत के एसएम हिंदू स्कूल में आयोजित एनएसएस ​शिविर के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने व - फोटो : samba news
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छह दिन से एनएसएस के जिलास्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पौधरोपण करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम सत्र में ट्री मैन देवेंद्र सूरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य का अत्यंत घनिष्ठ संबंध है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना ने बताया कि वह स्वयं भी एनएसएस की स्वयंसेवक रह चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के प्रतीक चिह्न में अंकित विभिन्न रंगों व चिह्नों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 से प्रोफेसर सिसौदिया ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्वयंसेवकों की ओर से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार, हरदत्त, राजेश, देवेंद्र, संगीता, वर्षा, संजय रानी, गीता आदि भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed