फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crushing starts as soon as sugarcane arrives in the mill after 29 hours.

Sonipat News: मिल में 29 घंटे बाद गन्ने की आवक होते ही पेराई शुरू

Sat, 03 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Crushing starts as soon as sugarcane arrives in the mill after 29 hours.
सोनीपत के गांव आहुलाना में बंद पड़ा सहकारी चीनी मिल। संवाद
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में 29 घंटे बाद गन्ना पहुंचने पर पेराई शुरू हुई। दो दिन तक रुक-रुक बारिश होने के कारण खेतों में गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन



क्षेत्र में दो दिन हुई बूंदाबांदी के चलते किसानों ने गन्ने की कटाई और छिलाई नहीं की थी। इसके चलते पर्याप्त मात्रा में गन्ना चीनी मिल नहीं पहुंच पाया था। चीनी मिल में रोजाना पेराई के 25 हजार क्विंटल गन्ने की आवश्यकता होती है। चीनी मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं पहुंचने के कारण शुक्रवार सुबह 6:30 बजे पेराई बंद कर दी गई थी। शनिवार को गन्ने की आवक हो सकी। दोपहर 1 बजे चीनी मिल में पेराई शुरू हो सकी। मिल में अब तक करीब 13.21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।
विज्ञापन




वर्जन
चीनी मिल में गन्ने की आवक न होने के चलते पेराई बंद कर दी गई थी। किसानों को गन्ना लेकर आने के मैसेज भेजे गए हैं। गन्ने की आवक होने पर चीनी मिल में पेराई दोबारा चालू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत दहिया, गन्ना प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल, आहुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed