फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRPF jawan of Sihma village killed in Shopian

Sonipat News: सिहमा गांव के सीआरपीएफ जवान की शोपियां में माैत

Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan of Sihma village killed in Shopian
फोटो नंबर-06जवान परमवीर सिंह का फाइल फोटो।
सिहमा। गांव सिहमा के रहने वाले और जम्मू कश्मीर के शोपियां में तैनात सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। बताया जाता है कि सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हुई है। बुधवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जहां जवान का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

गांव सिहमा निवासी करीब 38 वर्षीय परमवीर सिंह सीआरपीएफ की 178 बटालियन में थे। वह हॉर्टिकल्चर फार्म जैनापैरा में तैनात थे। 3 दिसंबर को सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर को गांव सिहमा में लाया गया। जहां पर परमवीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परमवीर के पुत्र ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में गांव के तमाम लोग शामिल हुए। वहीं पुलिस चौकी फैजाबाद स्टाफ भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। परमवीर का एक 8 वर्षीय पुत्र भी है। वहीं पिता भी सीआरपीएफ से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। इस पर सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद कुमार का कहना है कि परमवीर सिंह सुबह ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान राइफल से गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed