फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crops will be grown in 125 acres using organic fertilizers.

Sonipat News: जैविक खाद का इस्तेमाल कर 125 एकड़ में उगाएंगे फसल

Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crops will be grown in 125 acres using organic fertilizers.
फोटो 10: सोनीपत के राई खंड कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेते सहायक कृ​षि अ​भियंता डॉ. नवीन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 125 एकड़ में जैविक खाद का इस्तेमाल कर फसल उगाई जाएगी। विभाग की तरफ से जैविक खाद के इस्तेमाल से जमीन की सेहत सुधरेगी। इसके लिए राई खंड के गांव गढ़ मिर्कपुर के पास सीबीजी प्लांट एलआर एनर्जी को ट्रायल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने राई खंड कार्यालय में वीरवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यूरिया और कीटनाशक के इस्तेमाल से जमीन की उर्वरा शक्ति घटने के साथ उसकी सेहत भी बिगड़ रही है। इसे बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने जैविक खाद के इस्तेमाल की योजना लागू की है।
विज्ञापन

इस योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के सात जिलों को ट्रायल के तौर पर चिह्नित किया गया है। राई खंड में योजना को अमली जामा पहनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि क्षेत्र के कुछ जागरूक किसानों को चिह्नित करके इस योजना में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोबर गैस प्लांट में गोबर का इस्तेमाल करने के बाद जो खाद निकलती है उसको कृषि विभाग किसानों को जैविक खाद के रूप में मुफ्त वितरित करेगा। सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि जिस खेत में यह जैविक खाद डाली जाएगी उसकी मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
इस खाद के इस्तेमाल करने के छह महीने बाद फिर उस जमीन का सैंपल लिया जाएगा। इससे विभाग यह देखेगा कि इस जैविक खाद के इस्तेमाल करने से जमीन की उर्वरा शक्ति व फसल के गुणवत्ता में कितना सुधार हुआ है।

इस जैविक खाद के प्रयोग से जमीन की सेहत व पैदावार में अगर सुधार पाया गया तो गेहूं की फसल में जैविक खाद के प्रयोग का दायरा और बढ़ा दिया जाएगा। बैठक में खंड कृषि अधिकारी अमरजीत, कृषि विकास अधिकारी दिनेश व जेई संदीप मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed