फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth murdered in Sonipat

सोनीपत: कहासुनी में गाली-गलौज होने पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की हत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 25 Oct 2021 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

  • अटेरना की साधु मार्केट में अपने दोस्त नरेश के साथ गया था गांव नांगल का अमित 
  • कहासुनी में गाली-गलौज होने पर अटेरना के गौतम पर हमला करने का आरोप 
  • परिजनों ने युवक को सामान्य अस्पताल में कराया भर्ती, खानपुर रेफर करने पर रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने मृतक के भाई आशु के बयान पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा 

विज्ञापन
Youth murdered in Sonipat
अमित। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव अटेरना में मामूली कहासुनी के बाद हुए गाली-गलौज में नांगल कलां के युवक की बर्फ तोड़ने के सुए से चार वार कर हत्या कर दी गई। युवक अपने साथी के साथ पड़ोस के गांव में गया था। युवक को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे खानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अटेरना के युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव नांगल कलां के रहने वाले आशु ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित (30) कुंडली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। वह रविवार को गांव के रहने वाले अपने दोस्त नरेश के साथ गांव अटेरना की साधु मार्केट में गया था। वहां पर वह अपने परिचित गांव अटेरना के गौतम के पास गए थे। वहां उनकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस बीच नरेश ने झगड़ा होने की जानकारी अमित के भाई आशु को दी। जिस पर आशु परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुष्यंत अपने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने के सुए से अमित पर वार कर रहा था। उसने अमित के सीने व कमर पर वार किए और उनके आने के बाद वह सुआ लेकर मौके से फरार हो गया। जिस पर उन्होंने तुरंत अपने भाई अमित को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां ले जाते हुए रास्ते में उसका भाई की मौत हो गई। जिस पर वह उसे वापस सोनीपत सामान्य अस्पताल में ले आए। जहां चिकित्सक ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की सूचना के बाद सोमवार को पुलिस ने आशु के बयान पर गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अमित कुंडली पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसके पास पांच साल की बेटी व करीब दो साल का बेटा है। अमित की हत्या किए जाने से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। त्योहारी सीजन के दौरान युवक की हत्या से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 

स्कूटी पर देखे गए थे तीनों युवक 
रविवार को तीनों युवक एक साथ गांव अटेरना में स्कूटी पर गए थे। अमित व नरेश गांव के होने के साथ ही अच्छे दोस्त थे। वहीं गौतम भी उनका परिचित था। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज में हुए झगड़े में अमित की जान चली गई। 


यह भी पढ़ें : नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर विक्रम पपला दोषी करार, कोर्ट कल सुनाएगी सजा, 23 गोलियां मारकर की थी हत्या
 

गांव अटेरना में युवक की गाली-गलौज के बाद सुए से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर झगड़े के कारणों का पता लगाया जाएगा।  - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed