{"_id":"645888102832a76dc30edae5","slug":"youth-killed-in-sonipat-uncle-sons-attacked-cousin-with-weapon-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में युवक की हत्या: ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पर किया हथियार से हमला, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में युवक की हत्या: ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पर किया हथियार से हमला, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
Mon, 08 May 2023 10:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 08 May 2023 10:56 AM IST
सार
सोनीपत के गांव ककरोई में खेत में युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का ताऊ के बेटों संग मनमुटाव चल रहा था। जब युवक खेत में गया तो उस पर भाइयों ने हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सोनीपत में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव ककरोई के खेत में ताऊ के बेटों ने अपने चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवक सुबह अपने खेत में गया था। जिस पर दोनों भाई खेत में पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का दावा है कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस की डायल-112 की टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस व एसीपी जीत सिंह मौके पर पहुंचे
गांव ककरोई निवासी सन्नी (23) सोमवार सुबह ट्रैक्टर लेकर गांव से खेतों की तरफ गया था। जब वह खेत में पहुंचा तो उसके कुछ देर बाद ही उसके ताऊ के बेटे मनीष व विक्की वहां पहुंच गए। दोनों भाइयों ने सन्नी पर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह व सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसीपी जीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा कि मनीष व विक्की संग सन्नी का मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की डायल-112 टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा
शुरुआती पूछताछ में चला है कि ककरोई के मनीष पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें मनीष के बयान पर गांव के ही एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उस मामले में सन्नी को मनीष ने गवाह बनाया था। बताया जा रहा है कि उस मामले में गवाही को लेकर इनमें मनमुटाव चल रहा था। हत्या की वारदात के बाद भाग रहे दोनों आरोपियों मनीष व विक्की को डायल-112 की टीम ने दबोच लिया है। उनसे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन