फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young woman living in a live-in-relationship was set ablaze by her lover in Sonipat

सोनीपत में वारदात: सहमति संबंध में रह रही गर्भवती को प्रेमी ने आग लगाई, 90 फीसदी झुलसी, प्रेमी भी जला

Mon, 30 Aug 2021 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 02:26 PM IST
सार

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात को युवती ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इस दौरान युवती के प्रेमी को भी 30 फीसदी जले होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Young woman living in a live-in-relationship was set ablaze by her lover in Sonipat
आग - फोटो : DEMO

विस्तार

सोनीपत के प्याऊ मनियारी में लिव-इन-रिलेशन में रह रही युवती पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे युवती 90 फीसदी तक जल गई। युवती दो साल से युवक के साथ रह रही थी और आठ माह की गर्भवती थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात को युवती ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इस दौरान युवती के प्रेमी को भी 30 फीसदी जले होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के बयान पर प्रेमी व प्रेमी की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कुंडली थाना पुलिस को रविवार को जानकारी मिली  कि एक युवक-युवती को जली हालत में दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस पर एसआई रणबीर की टीम अस्पताल में पहुंची। वहां जाकर पता लगा कि प्याऊ मनियारी में लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली प्रगति (20) व उसके प्रेमी राहुल को अस्पताल में लाया गया था। जहां से युवती को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



पुलिस वहां पहुंची तो 90 फीसदी जली हालत में मिली प्रगति ने पुलिस को बताया कि वह यूपी के जिला शामली के गांव ऊण की रहने वाली है। वह दो साल से प्याऊ मनियारी निवासी राहुल के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी और आठ माह की गर्भवती है। कई दिन से राहुल और उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वह बच्चा पैदा नहीं होने देना चाहते थे और उस पर गर्भपात का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को करीब एक बजे राहुल ने सोती हुई प्रगति पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। प्रगति ने आंख खुलते ही राहुल को पकड़ लिया जिससे वह भी जल गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रगति के बयान पर उसके प्रेमी राहुल और राहुल की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


पुलिस ने दिल्ली में मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को प्रगति के बयान दर्ज कराने को बुलाया, लेकिन तब तक प्रगति की हालत खराब हो गई। प्रगति के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को उसने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मामले को लेकर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि युवती के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। टीम को दिल्ली भेजा गया है। नवजात की मौत की जानकारी अभी नहीं है। पुलिस टीम से बातचीत कर पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed