फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman murdered in Sonipat

सोनीपत में महिला की हत्या: शाम को चारा लेने गई थी, सुबह ड्रेन के पास मिला शव; दुष्कर्म की आशंका

Mon, 19 Jan 2026 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 09:46 AM IST
सार

मृतका तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थी। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Woman murdered in Sonipat
महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंडली थाना क्षेत्र के बारोटा चौकी अंतर्गत एक गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करीब 65 वर्षीय महिला रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पूरी रात खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव से बाहर ड्रेन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नरेंद्र कादियान का कहना है कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed