फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman kidnapped girl child from hospital in Gohana of Sonipat

सोनीपत: अस्पताल से सवा साल की बच्ची को लेकर भाग गई महिला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 30 Jun 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:56 PM IST
सार

नानी के पास से खेलते हुए थोड़ी दूर गई तो महिला ने वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपहरण की वारदात कैद हो गई।

विज्ञापन
Woman kidnapped girl child from hospital in Gohana of Sonipat
गोहाना अस्पताल से बच्चे को गोदकर लेकर जाते सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में सामान्य अस्पताल से वीरवार की रात सवा साल की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला बच्ची को उठा लेकर गई है। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने बच्ची के पिता बिजेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों के सीसीटीवी के चित्र जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी बिजेंद्र फिलहाल गोहाना में पानीपत चुंगी के नजदीक रहते हैं। वह फेरी लगाकर सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बिजेंद्र की पहले से दो बेटियां राधिका व टीना हैं। बिजेंद्र की पत्नी रेश्मा गर्भवती थी। बुधवार को उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने बेटी को जन्म दिया। वीरवार को रेश्मा की मां सीमा अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए टीना को साथ लेकर पहुंची।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा प्रसूति विभाग के सामने टीना को साथ लेकर बैठी थी। टीना भी नानी के पास ही खेल रही थी। टीना खेलते हुए उससे कुछ दूरी पर चली गई। उसी दौरान एक महिला टीना के पास आई और उसे टॉफी व नमकीन दिलाने के बहाने लेकर चली गई। वह उसे अस्पताल के बाहर लेकर पहुंची, जहां पहले से ही एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीना को साथ लेकर व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची गोहाना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोहाना शहर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल से बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी।


अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो एक महिला बच्ची को बहकाकर अस्पताल से बाहर लेकर जाती और बाहर बाइक लेकर खड़े व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दे रही है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed