{"_id":"673b0b951573cc7382073211","slug":"villager-murdered-in-dispute-in-sonipat-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: प्लाट के विवाद में ग्रामीण की हत्या, गांव मुकीनपुर में वारदात, भाई के घर के बाहर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: प्लाट के विवाद में ग्रामीण की हत्या, गांव मुकीनपुर में वारदात, भाई के घर के बाहर फेंका शव
Mon, 18 Nov 2024 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:14 PM IST
सार
गांव मुकीनपुर निवासी कप्तान (50) का परिवार के ही एक पक्ष से प्लाट को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। रविवार रात को कप्तान घर से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष का युवक अपने साथियों के साथ देर रात करीब पौने 12 बजे कप्तान के भाई बलबीर के घर के बाहर आया और शव को फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
सोनीपत में हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव मुकीनपुर में देर रात एक ग्रामीण की पीटकर व नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर ग्रामीण को गाड़ी में डालकर लाए और शव को गली में फेंक कर भाग गए। आरोप है कि हमलावरों ने ग्रामीण के शव को उनके भाई के घर के बाहर फेंका। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
गांव मुकीनपुर निवासी कप्तान (50) का परिवार के ही एक पक्ष से प्लाट को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। रविवार रात को कप्तान घर से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष का युवक अपने साथियों के साथ देर रात करीब पौने 12 बजे कप्तान के भाई बलबीर के घर के बाहर आया। उन्होंने अपनी गाड़ी से कप्तान के शव को बाहर फेंक दिया। साथ ही आवाज देकर कहा कि तुम्हारे भाई कप्तान को मार दिया है। उसके बाद हमलावर भाग गए। परिजन बाहर आए तो देखा कि कप्तान के शरीर पर लाठी-डंडे व नुकीले हथियार से हमला करने के निशान थे।
मामले की सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। उसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।