फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Urdu teacher raped a student in Kharkhoda of Haryana

सोनीपत: उर्दू शिक्षक ने शिष्या से किया दुष्कर्म, किशोरी की मां बाेली- पढ़ाई करने आरोपी के घर गई थी बेटी

Tue, 15 Feb 2022 06:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)  
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)   Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 06:13 PM IST
सार

किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी उर्दू की पढ़ाई करने आरोपी के घर गई थी। आरोपी ने कार में बैठाकर खेतों की तरफ ले जार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Urdu teacher raped a student in Kharkhoda of Haryana
खरखौदा पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी उर्दू शिक्षक नूर इस्लाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में उर्दू के शिक्षक ने अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा आरोपी के घर उर्दू पढ़ने के लिए गई थी। शिक्षक उसे कार में बैठाकर खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे शहर के एक चौक पर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा की मां उसे तलाशते हुए पहुंची तो बेटी बेसुध हालत में मिली।

विज्ञापन


छात्रा ने शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। जिस पर उसकी मां ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह नूर इस्लाम के पास उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। सोमवार को भी बेटी पढ़ने के लिए उसके घर गई थी। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढते हुए नूर इस्लाम के घर गई, पर वहां पर उसकी बेटी नहीं मिली। उर्दू शिक्षक भी घर पर नहीं था। महिला ने नूर की पत्नी से पूछा तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसे पता चला कि उसकी बेटी शहर के एक चौक पर बेसुध हालत में पड़ी है। वह वहां पर गई और बेटी को संभाला। बेटी ने बताया कि नूर इस्लाम उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चौक के पास उतारकर भाग गया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर नूर इस्लाम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

भागने की फिराक में था आरोपी 
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी नूर इस्लाम को खरखौदा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद करने के साथ ही अन्य सुबूत भी जुटाएगी। 

किशोरी की मां ने उर्दू शिक्षक पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।  -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed