{"_id":"a42d3c46e78088db89f8277bb5c7908f","slug":"two-women-killed-in-road-mishap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताई-भतीजी की मौत, बेटी की हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताई-भतीजी की मौत, बेटी की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमड़ रोड पर बजाना गांव से घर आ रही स्कूटी सवार तीन महिलाओं को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। टक्कर में स्कूटी चला रही महिला इंदुबाला (50) और उसकी भतीजी (18) शिवानी की मौत हो गई। जबकि इंदुबाला की बेटी स्वाति (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदुबाला गृहिणी थी जबकि शिवानी जेबीटी का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बजाना खुर्द फिलहाल शास्त्री नगर निवासी जगवीर ने शिकायत दी है कि उसके भाई वीरेंद्र जो बजाना गांव में ही रहता है उसके घर बेटा पैदा हुआ था। रविवार को बेटे की छठी थी। परिवार से खुद जगवीर, उसकी पत्नी निर्मला, भाभी इंदुबाला, भतीजी स्वाति और बेटी शिवानी दूसरे रिश्तेदारों के साथ गांव में गए थे। रातभर परिवार में खुशियों का माहौल रहा।
गलत दिशा से आ रहा था ट्रैक्टर
सोमवार सुबह इंदुबाला, अपनी पुत्री स्वाति और शिवानी को अपनी स्कूटी पर बैठकर वापस गन्नौर की तरफ आ रही थी। पीछे से अन्य रिश्तेदार दूसरे वाहन में आ रहे थे। जब वे गुमड़ गांव के निकट पहुंचे तो गलत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंदुबाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवानी व स्वाति को गंभीर हालत में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शिवानी ने भी दम तोड़ दिया। अब गंभीर रूप से घायल स्वाति भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक गांधीनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ डीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतका शिवानी के पिता जगबीर की शिकायत पर चालक शहर के गांधीनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ डीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।