फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two man stole cash and jewelery from bag of old waoman in Gohana bus stand

Sonipat Crime: दामाद के दोस्त बनकर आए युवक, बुजुर्ग महिला के बैग से कैश और जेवर उड़ाए

Sat, 29 Jul 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:30 AM IST
सार

जींद के सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी मीनू देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव आंवली में की है। वह 21 जुलाई को अपनी बेटी व दामाद से मिलने के लिए उनके घर आई थी। बाद में दोपहर करीब ढाई बजे उनके दामाद उन्हें सफीदों जाने के लिए गोहाना के बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
Two man stole cash and jewelery from bag of old waoman in Gohana bus stand
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गोहाना बस स्टैंड पर सफीदों जाने के लिए बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग के बैग से दो युवक 15 हजार रुपये व सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। युवक बुजुर्ग के दामाद के दोस्त बनकर उनके पास पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जब घर पहुंची तो चोरी का पता लगा। उन्होंने सिटी थाना गोहाना में शिकायत दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन


जींद के सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी मीनू देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव आंवली में की है। वह 21 जुलाई को अपनी बेटी व दामाद से मिलने के लिए उनके घर आई थी। बाद में दोपहर करीब ढाई बजे उनके दामाद उन्हें सफीदों जाने के लिए गोहाना के बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। जब वह बस स्टैंड में थी तभी दो युवक उनके पास आए और उनके दामाद के परिचित बताकर बातचीत करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उनसे मदद के नाम पर बैग ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनू ने बताया कि उन्होंने भी दामाद के साथी समझकर बैग दे दिया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह वहां से चले गए। वह बस में सवार होकर अपने घर आ गई। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें से 15 हजार, सोने की बालियां व अंगूठी गायब मिली। पीड़िता ने गोहाना सिटी थाना में आकर मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed