फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused including woman arrested for demanding money from advocate in honeytrap In Sonipat

सोनीपत में अधिवक्ता को हनीट्रैप में फंसाया: रुपये मांगने के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को किया काबू

Wed, 30 Aug 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 03:40 PM IST
सार

सोनीपत में अधिवक्ता को हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जिसमें एसआईटी ने दो अधिवक्ताओं व एक महिला को गिरफ्तार किया है। सोनीपत कोर्ट में वकालत करने वाले दो अधिवक्ताओं ने उससे पहले आठ लाख व बाद में पांच लाख की मांग की। जिस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं।

विज्ञापन
Two accused including woman arrested for demanding money from advocate in honeytrap In Sonipat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में अधिवक्ता को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने के मामले में सोनीपत में गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने दो अधिवक्ताओं व एक महिला को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ता पर पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद सोनीपत कोर्ट में वकालत करने वाले दो अधिवक्ताओं ने उससे पहले आठ लाख व बाद में पांच लाख की मांग की। पीडि़त ने उपायुक्त को शिकायत दी तो एसआईटी गठित की गई। जिसमें अब पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सोनीपत कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि एक महिला ने सिविल लाइन थाना में 11 अप्रैल को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला उनके परिचित सुरेंद्र उर्फ जादूगर की जानकार थी। सुरेंद्र ने उन्हें कॉल कर कहा था कि वह महिला का मोबाइल नंबर उनके पास भेज रहे हैं, उनसे जानकारी लेकर उनके मुकदमे में पैरवी कर देना। जिस पर उन्होंने महिला की पैरवी की थी।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि महिला ने उस मुकदमे में पैसे लेकर राजीनामा कर लिया था। वह 18 अप्रैल का महिला के साथ थाने में गए थे। जहां पर उसने शपथपत्र देकर कहा था कि वह मामले में कार्रवाई नहीं कराना चाहती। पुलिस ने मुकदमा झूठा मिलने पर उसे निरस्त कर दिया था। साथ ही महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी थी। जब उन्होंने महिला से अपनी फीस की मांग की तो उसने मना कर दिया था। जिस पर उनकी महिला से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला ने सोनीपत कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता विजय इंदौरा व मनोज दहिया के साथ मिलकर उनके खिलाफ ही 13 मई को एक झूठा मुकदमा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का करा दिया। उसमें उसके परिचित सुरेंद्र को भी आरोपी बनाया गया था। बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा। उन्हें मामले में समझौता करने को एक चैंबर में बुलाया गया। जहां पर विजय ने समझौता कराने के नाम पर आठ लाख व मनोज दहिया ने पांच लाख की मांग की थी। साथ ही कहा था कि वह उनके मुकदमे को खारिज करा देंगे। महिला ने उनके हक में शपथपत्र दिलवा देंगे। साथ ही कहा था कि जरूरत पडऩे पर उसकी जमानत करा देंगे।


उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था। जिस पर उन्होंने आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आयुक्त ने मामले में एसीपी गन्नौर गोरखपाल के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ने जांच कर अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को रद्द कर दिया था। अब मामले में एसआईटी ने आरोपी दोनों अधिवक्ता व महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed