Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver shot on Kundli Manesar Palwal Expressway in sonipat

सोनीपत में बदमाशों का खौफ: लुटेरों ने यूपी के ट्रक चालक और क्लीनर को लूटा, भागने लगे तो मार दी गोली

Mon, 17 Feb 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 05:30 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है। यहां हाईवे पर यूपी के ट्रक चालक और क्लीनर को तीन लुटेरों ने लूट लिया। एक बदमाश ने ट्रक चालक को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Truck driver shot on Kundli Manesar Palwal Expressway in sonipat
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे स्थित जीरो प्वाइंट के पास तीन बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चालक का मोबाइल लूटने लगे तो वह बचकर भागने लगा। इस पर एक बदमाश ने चालक को पीछे से गोली मार दी। घायल चालक को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव चुअरपुर निवासी रवि ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपने कैंटर को लेकर कामी स्थित ब्रेड कंपनी से गुरुग्राम के लिए चले थे। उनके साथ क्लीनर अलीगढ़ के गांव लोहगुट के मनोज था। वह देर रात करीब एक बजे केएमपी एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने कैंटर को एक तरफ रोक दिया। उसके बाद वह बाथरूम करने के लिए कैंटर से उतरा और क्लीनर मनोज गाड़ी में बैठा था। तभी तीन बदमाश कैंटर के पास पहुंचे। उनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और दो के पास हथियार थे। उन्होंने चालक रवि को पकड़ लिया और उससे एक हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद क्लीनर से 12 सौ रुपये छीन लिए गए। तभी एक बदमाश रवि से मोबाइल छीनने लगा तो वह बचकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान एक अन्य ने पीछे से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन




मनोज ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल से घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
एसीपी राई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि देर रात सूचना मिली थी कि कैंटर चालक व क्लीनर से लूटपाट की गई है। साथ ही चालक को गोली मारी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed