फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver robbed in Sonepat, miscreants attacked with lift

सोनीपत में ट्रक चालक से लूट: बदमाशों ने लिफ्ट लेकर किया हमला, केएमपी पर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 26 Apr 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

सोनीपत में कुंडली–मानेसर–पलवल एक्सप्रेस-वे पर चालक व परिचालक पर हमला कर ट्रक की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों का कहना है कि पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर बदमाश ने सहायक की सीट पर बैठे चालक प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Truck driver robbed in Sonepat, miscreants attacked with lift
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के कुंडली–मानेसर–पलवल एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा में पीपली टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक और साथी पर हमला कर युवक केमिकल पाउडर से भरा ट्रक लूटकर भाग गया। बहादुरगढ़ की तरफ से कुंडली की ओर आ रहे ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले युवक ने लिफ्ट ली थी।  युवक ने खुद को चिकित्सक बताया था। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। घायल ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बदमाश ने खुद को डॉक्टर बताकर ली थी ट्रक में लिफ्ट
राजस्थान के जिला अलवर के गांव नांगल लाखा निवासी महावीर प्रसाद ने पुलिस को बताया वह अपने साथी ट्रक चालक प्रकाश के साथ 19 अप्रैल को मुंबई से केमिकल पाउडर लेकर चला था। उन्हें उत्तर प्रदेश के बिजनौर में यह केमिकल लेकर जाना था। केएमपी पर पहुंचने पर उन्हें एक युवक ने हाथ का इशारा देकर रुकवाया और खुद को चिकित्सक बताते हुए पीपली टोल प्लाजा तक ले चलने की बात कही।
विज्ञापन


खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
जिस पर उन्होंने उसे अपने ट्रक में बैठा लिया, लेकिन पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचने के बाद युवक ने रोकने को कहा और उतरने के दौरान ही उसने सहायक की सीट पर बैठे चालक प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया और ट्रक से नीचे फेंक दिया। महावीर प्रसाद का कहना है कि वह जब अपने साथी चालक के बचाव में आया तो उस पर भी लुटेरे ने हमला कर दिया और ट्रक को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
जिसके बाद दोनों घायलों को खरखोदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायल महावीर प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed