फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   triple murder, crime, relative, family, accuse, arrest, sonipat

भतीजे ने मारी थी चाचा, चचरे भाई और बहन को गोली

Wed, 02 Nov 2016 01:36 AM IST
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
triple murder, crime, relative, family, accuse, arrest, sonipat
व‌िलाप करता पर‌िजन। - फोटो : sonipat
कुम्हार गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मंगलवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात महाबीर व संदीप के परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में छह लोगों को गोली लगी, जिसमें से तीन की मौत हो गई। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है,  जो निजी अस्पताल में दाखिल हैं। मृतक महाबीर के बेटे नवीन ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार सोमवार रात को घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई संदीप और उसके साथियों ने उनके घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उसका पिता महाबीर, भाई रवींद्र उर्फ मोंटी तथा बहन नीतू की मौत हो गई। उसके साथ उसकी दूसरी बहन पूनम भी गोली लगने से घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के संदीप के भाई संजय भी गोली लगी है।
विज्ञापन


नवीन की शिकायत पर पुलिस ने संदीप, सुभाष, शिवकुमार, हिमांशु, ज्योति, संजू  व मोहित, शबनम, गौरव, सौरभ, शिवा, अंकित, अनीता और मीना के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इनमें आरोपी संदीप उर्फ डीपी, सुभाष, शिवकुमार उर्फ शिवा, हिमांशु, ज्योति व शबनम को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल किए हथियार और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed