फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thugs withdrew 45 thousand rupees from account of woman in Sonipat of Haryana

गोहाना: महिला के खाते से ठग ने निकाले 45 हजार, फोन पर बहाने से ली खाते की जानकारी

Sun, 16 Jan 2022 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 06:33 PM IST
सार

आरोपी ने महिला कर्मचारी से खाते की जानकारी लेने के बाद पांच बार में राशि निकाली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
thugs withdrew 45 thousand rupees from account of woman in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि उससे खाते की जानकारी लेने के बाद पांच बार में राशि निकाली। इसको लेकर महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने वेतन का खाता गोहाना के एक बैंक में खुलवा रखा है। इस खाते में उसका केवल वेतन ही आता था, जिसको लेकर उसने एटीएम कार्ड भी नहीं बनवाया था। आरोप है कि 29 नवंबर, 2021 को उसके खाते में विभाग की तरफ से वेतन के रुपये डाले गए।
विज्ञापन


उसी दिन एक अनजान नंबर से उसके पास कॉल आई। फोन पर बात करने वाले आरोपी ने बहाने से उसके खाते की जानकारी ली। इसके बाद उसके खाते से पहली बार में 10 हजार रुपये, इसके बाद 5000, 10 हजार, 10 हजार व फिर 10 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके पास बैंक की तरफ से खाता की कॉपी काे छोड़कर कोई दस्तावेज नहीं दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने उसके खाते से रुपये निकाले। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed