फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thousands demanded in name of admission in RTE in Sonepat

सोनीपत में शिक्षा का सौदा: आरटीई में दाखिला के नाम पर मांगे 30 हजार, महिला को कुछ घंटे साथ बिताने को भी कहा

Tue, 25 Apr 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

सोनीपत में खुलेआम शिक्षा का सौदा होने का मामला सामने आया है। मामले में शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गई महिला से कर्मी ने दाखिला के बदले 30 हजार रुपये मांगे। यही नहीं कहा कि अगर रुपये नहीं है तो हर महिने समय बिताना होगा।

विज्ञापन
thousands demanded in name of admission in RTE in Sonepat
सोनीपत थाने के बाहर खड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बेटी का दाखिला कराने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गई महिला से कर्मी ने दाखिला के बदले 30 हजार रुपये मांगने के साथ तीन-चार घंटे उसके साथ गुजारने की मांग कर डाली। महिला ने देर रात मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन


बेटी का आरटीई के तहत दाखिला कराना चाहती है पीड़िता
शहर की रहने वाली महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस का बताया कि वह अपनी बेटी का दाखिला आरटीई के तहत करवाना चाहती है। इसके लिए वह बीईओ कार्यालय में गई थी। महिला ने बताया कि उन्हें वहां पर नवीन नाम का कर्मी मिला था। नवीन ने उन्हें कहा कि कागजात पूरे हैं, लेकिन दाखिला ऐसे नहीं होता। उसने घर जाकर कॉल करने को कहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला ने बताया कि जब उन्होंने कॉल की तो कर्मी ने कहा कि 30 हजार रुपये देने होंगे। साथ ही कहा कि 3-4 घंटे भी उनके साथ बिताने होंगे। इसके लिए होटल या कमरे पर चलना होगा। महिला ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि हर माह उसके साथ समय बिताना होगा। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को मिली जमानत
महिला ने बताया कि आरोपी रात को सुभाष चौक के पास आ गया। जब उसने अभद्रता की तो लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। बाद में उन्होंने छात्र अभिभावक संघ के साथ मिलकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed