फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves stole Innova car in Sonipat of Haryana

Sonipat: क्रेटा में आए चोर ले गए इनोवा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 29 Sep 2022 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

इनोवा गाड़ी सेक्टर-15 में घर के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Thieves stole Innova car in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर कार चोरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-15 में चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कारोबारी की इनोवा गाड़ी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर क्रेटा कार से आए अैर इनोवा चोरी कर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरूप से कुरुक्षेत्र फिलहाल सेक्टर-15 निवासी अरुण कौशिक कारोबारी हैं। वह 28 सितंबर को किसी काम से गुरुग्राम गए थे। रात को वहां से लौटने पर उन्होंने अपनी कोठी के बराबर में एक खाली प्लॉट में अपनी इनोवा को खड़ा कर दिया। 29 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे घूमने के लिए निकले तो उनकी इनोवा वहां पर नहीं थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: पांच दिन से बाढ़ से जूझ रही भूना शहर की 30 हजार आबादी, 1500 परिवारों ने घर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास तलाश करने पर भी इनोवा का कहीं पर पता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज में रात में 1:30 बजे चोर क्रेटा कार से आते और इनोवा को चोरी करके ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed