{"_id":"8c475e7c978205080d05a387ba4b3af2","slug":"theif-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दुल्हन की मां का पर्स चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में दुल्हन की मां का पर्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर में चल रही शादी समारोह के दौरान ही चोर दुल्हन की मां का ही पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स के गुम होने की जानक ारी जब परिवार के सदस्यों को मिली तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
शहर के सेक्टर-15 निवासी अनीता सहगल ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को उसकी बेटी की शादी के अवसर पर समारोह का आयोजन सेक्टर-14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में किया गया था। शादी के दौरान समारोह के दौरान ही चोर उसका पर्स उड़ा ले गए। पर्स में तीन लाख की नकदी, शगुन की राशि, सोने की चेन व कान की बालियां तथा मोबाइल फोन थे। इतना ही पर्स में कुछ अमेरिकी डालर थे। जिन्हें अमेरिका में रह रहा उनका बेटा लेकर आया था। उसने बताया कि पर्स को उसने डीजे की धुन पर डांस करने के लिए समारोह के दौरान कुर्सी पर रखा था। जैसे ही वह नृत्य कर कु र्सी के पास आई तो वहां से उसे अपना पर्स पाया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।