फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in locked houses in Sonipat

Sonipat: चोरों के निशाने पर बंद घर, वैष्णो देवी गए परिवार और मायके गई महिला के घर से चोरी

Wed, 28 Jun 2023 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

गांव दातौली निवासी अमित कुमार ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं। वह 22 जून को शाम को अपनी पत्नी गुड्डी व बच्चों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू में कटरा गए थे। 25 जून को उनके पिता हरिसिंह ने मोबाइल पर कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी।

विज्ञापन
Theft in locked houses in Sonipat
सोनीपत में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर दो घरों से चोर लाखों के आभूषण, नकदी व अन्य चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव दातौली से वैष्णो देवी दर्शन को गए रेलवे कर्मी व झिंझौली से बच्चों सहित मायके गई महिला के घर को निशाना बनाया। बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र व खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


गांव दातौली निवासी अमित कुमार ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं। वह 22 जून को शाम को अपनी पत्नी गुड्डी व बच्चों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू में कटरा गए थे। 25 जून को उनके पिता हरिसिंह ने मोबाइल पर कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। जिस पर वह रात को परिवार सहित घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का मुख्य गेट पर लगा ताला व अंदर बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sirsa: 23 माह बाद लौटा घपले का आरोपी, सरकार से मांगे लाभ, कोरोना में मास्क न पहनने के चालान का किया था गबन
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने इनके दरवाजों को तोड़कर खोला था। चोर उनके घर से 2.10 लाख रुपये, सोने की दो अंगूठी, कानों की बालियां, ओम व नाक का कोका तथा चांदी की दो तगड़ी, तीन जोड़ी पाजेब, चार चेन के साथ ही एलईडी स्मार्ट टीवी, मिक्सी, इनवर्टर बैटरी, गैस के दो सिलिंडर भी चोरी कर ले गए। साथ में छह लेडीज सूट व तीन पेंट भी गायब थी। उन्हें 26 जून को ड्यूटी जाना था। जिसके चलते उन्होंने शिकायत नहीं दी। साथ ही चोरी के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान भी थे। अब उन्होंने पुलिस को बताया। जिस पर बड़ी
थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


वहीं गांव झिंझौली निवासी पूनम के बंद घर को भी चोरों ने निशाना बना लिया। पूनम ने बताया कि वह 23 जून को अपने बच्चों सहित मायके दिल्ली गई थी। अब वह घर लौटी तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो घर से सोने की चेन व अंगूठी, 34 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन चोरी मिले। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पूनम ने आरोप लगाया कि चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसकर चोरी कर ले गए। पूनम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed