फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in house of assistant manager of Suzuki company in Sonipat

Sonipat: सुजुकी कंपनी के सहायक मैनेजर के घर में चोरी, घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण ले गए चोर

Mon, 31 Jul 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 31 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

गुरुग्राम में सुजुकी बाइक कंपनी में सहायक मैनेजर को पड़ोसी ने ताले टूटे होने से अवगत कराया। जिस पर वह गुरुग्राम से घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट व अन्य के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन
Theft in house of assistant manager of Suzuki company in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत की कृष्णा नगर स्थित सुजुकी कंपनी के सहायक मैनेजर के बंद घर के ताले तोड़ कर चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुग्राम में रह रहे मैनेजर को चोरी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर में रह रहे उनके माता-पिता व बहन उनकी बड़ी बहन से मिलने बैंगलूरू गए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गुरुग्राम में रहते है सहायक मैनेजर,
मूलरूप से कृष्णा नगर फिलहाल गुरुग्राम निवासी महेश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में सुजुकी बाइक कंपनी में सहायक मैनेजर हैं। उनके माता-पिता व छोटी बहन कृष्णा नगर स्थित घर में रहते हैं। वह अपने परिवार सहित गुरुग्राम में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता व छोटी बहन बैंगलूरू में रह रही उनकी बड़ी बहन संगीता के घर गए थे।
विज्ञापन


घर पर रह रहे माता-पिता व बहन बैंगलूरू स्थित बड़ी बहन से मिलने गए तो हुई चोरी
वह 14 जुलाई को बड़ी बहन के पास गए थे। अब रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे है। पड़ोसी ने ताले टूटे होने से अवगत कराया। जिस पर वह गुरुग्राम से घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट व अन्य के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने जांच की तो घर से सोने की तीन अंगूठी, चार जोड़ कानों के टॉप्स, नकदी व अन्य सामान गायब था। अन्य सामान के बारे में उनके माता-पिता के आने के बाद जानकारी लग सकेगी। जिस पर उन्होंने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed