फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in Bank in Sonipat of Haryana

सोनीपत: कुंडी तोड़कर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में घुसे चोर, तिजोरी नहीं तोड़ पाए तो छह बैटरी व एलईडी चुरा ले गए

Sat, 02 Jul 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 10:16 PM IST
सार

चोरों ने तड़के 3:03 बजे सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में वारदात को अंजाम दिया। चोर छह बैटरी व एलईडी ले गए और 27 मिनट तक बैंक को खंगाला। तिजोरी का हैंडल तोड़ने के कारण कर्मचारियों को अब परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Theft in Bank in Sonipat of Haryana
गांव हुल्लाहेड़ी स्थित सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के गेट पर जांच करती एफएसएल की टीम। बैंक अधिकारी। जांच करती सीआईए टीम। चोरी के दौरान बैंक में दिख रहा संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में चोर तड़के 3:03 बजे गांव हुल्लाहेड़ी स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने तिजोरी का हैंडल तोड़कर क्षतिग्रस्त कर डाला। इसके बाद चोरों ने बैंक में लगे दो सीसीटीवी में भी तोड़ डाले। इसके बाद उन्होंने बैंक से छह बैटरी व एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर चोरी व नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। संदिग्ध बैंक में लगे सीसीटीवी के साथ ही गांव में लगे एक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुट गई है। 

विज्ञापन


बैंक की शाखा के प्रबंधक बलवान सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि तड़के 3:03 बजे बैंक में घुसकर चोर सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह कर्मी बैंक में पहुंचे तो मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी। गेट को अंदर से बंद किया गया था। इस दौरान चोर बैंक के अंदर से दो बड़ी बैटरी व चार छोटी बैटरी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह एलईडी भी चोरी कर ले गए। चोरों ने बैंक में लगे दो सीसीटीवी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। चोरों ने बैंक में नकदी रखने के तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। अब सोमवार को उच्च अधिकारी बुलाकर तिजोरी को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद पता लग सकेगा कि उसमें कितनी नकदी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना कैद 
बैंक में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है। बैंक में तड़के 3 बजकर 3 मिनट पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दे रहे हैं। युवक बैंके के गेट तक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। बाद में 3 बजकर 30 मिनट पर वह भागते दिखाई दे रहे हैं। अंदेशा है कि इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। 

तिजोरी में हैं करीब साढ़े चार लाख रुपये 
बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर तिजोरी में करीब साढ़े चार लाख रुपये हैं। उसको दीवार के अंदर सीमेंट में बनाया गया है। चोरों ने तिजोंरी को क्षतिग्रस्त कर रखा है। उसका हैंडल तोड़ने के साथ ही उसके लॉक पर भी रॉड से वार किए गए हैं। इससे लॉक ऊपर से टूटा है। ऐसे में उसे खोला नहीं जा सका। बैंक अधिकारी का कहना है कि तिजोरी खोलने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसमें कुल कितनी राशि है। 

एफएसएल ने भी जुटाए सुबूत, गांव में लगे सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध 
पुलिस टीम ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं। सदर थाना पुलिस के साथ ही सीआईए की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने जांच के दौरान गांव में लगे एक सीसीटीवी भी संदिग्ध को देखा है। उसकी फुटेज को भी लेने का प्रयास किया जा रहा है। 

बैंक में पहले भी तीन बार हो चुकी है चोरी 
बैंक मैनेजर बलवान सिंह ने बताया कि बैंक शाखा में पहले भी तीन बार चोरी व तोड़फोड़ हो चुकी है। इसमें चोर छोटा-मोटा सामान ले जाने के साथ ही तोड़फोड़ कर जा चुके हैं। वर्ष 2019 में चोरी की घटना हुई थी। उससे पहले दो बार चोरी व तोड़फोड़ हो चुकी है। उसके बाद ही सीसीटीवी लगवाए गए थे। 


गांव हुल्लाहेड़ी स्थित बैंक में बैटरी व एलईडी चोरी की गई है। प्रारंभिक जांच में चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके। पुलिस ने चोरी व नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed