फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager gang raped in Sonipat of Haryana

सोनीपत: किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर ट्रक में किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर केस दर्ज

Mon, 16 May 2022 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 09:44 PM IST
सार

आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को बादली के पास छोड़कर भाग गए। किशोरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अगस्त, 2021 में उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Teenager gang raped in Sonipat of Haryana
rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को नौकरी के बहाने बुलाने के बाद उसके साथ चलते ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बाद में आरोपी किशोरी को बादली टोल प्लाजा के पास छोड़कर भाग गए। किशोरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को सोनीपत लेकर आने के बाद उसके बयान दर्ज किए तो नौ माह पहले भी सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। उसकी पहचान गांव मेहंदीपुर के गोविंद उर्फ मोनू के साथ हो गई थी। गोविंद एक कंपनी में ट्रक पर चालक है। उसने कहा कि वह एक कंपनी में उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने 13 मई को उसे मुरथल क्षेत्र में बुलाया था। वहां उसने अपने साथी कर्मी गांव नांगल खुर्द के रोबिन को भी बुला लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद ट्रक में लेकर चल पड़े। आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीद ली। उन्होंने नशा करने के उसके साथ ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे केएमपी के रास्ते बादली टोल के पास ले गए। वहां पर भी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बादली टोल प्लाजा के पास सुनसान स्थान पर उतार दिया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने होश में आने के बाद डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे लेकर आई। किशोरी को लेकर आने के बाद सदर थाना पुलिस ने बयान दर्ज किए तो उसने अगस्त, 2021 में भी उसके साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का पता लगा। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद व रोबिन के साथ ही किशोरी स दुष्कर्म करने के आरोपी उसके गांव के ही उमेश व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पांचवां आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
 
अगस्त 2021 में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, बना ली थी अश्लील वीडियो  
किशोरी ने ट्रक चालक के दो साथियों पर दुष्कर्म की शिकायत के दौरान पुलिस को बताया कि उसके साथ अगस्त, 2021 में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। उसने पुलिस को बताया कि गांव के अजय ने उसे वर्ष 2021 में बातचीत करने के बहाने बुलाया था। उसने किशोरी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना ली थी।

किशोरी के होश में आने पर वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। घर पर जानकारी देने या पुलिस को बताने पर वीडियो वायरल करने और उसके परिवार को मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी ने अपने परिचित उमेश व हर्ष को दुष्कर्म की वीडियो दे दी। किशोरी को वीडियो दिखाकर उन्होंने भी सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसमें उसने डर के चलते मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। 

 

किशोरी के साथ दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित किशोरी की हालत में सुधार है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। -आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed