फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sub-Inspector of Food and Supplies Department arrested for examination fraud in Haryana

पेपर सॉल्वर गैंग: छह लैब में साझेदार खाद्य एवं पूर्ति विभाग का उप निरीक्षक गिरफ्तार, पेपर पास कराने का करता था सौदा

Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

आरोपी कोचिंग सेंटर के छात्रों से संपर्क कर पेपर पास कराने का सौदा करता था। पेपर सॉल्वर गैंग के सदस्य रोहतक के मकडौली निवासी अमित को तीन दिन के रिमांड पर लेकर एसटीएफ पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Sub-Inspector of Food and Supplies Department arrested for examination fraud in Haryana
एसटीएफ की गिरफ्त में पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पेपर सॉल्वर गैंग के सदस्य खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अमित उर्फ मीता ने खुलासा किया है कि वह छह लैब में साझीदार था। आरोपी रोहतक के गांव मकड़ौली के अमित उर्फ मीता को एक दिन पहले गिरफ्तार कर एसटीएफ ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी कलानौर में नियुक्त था और कोचिंग सेंटर के छात्रों से संपर्क कर उनके पेपर पास कराने का सौदा करता था। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य हैकर पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतिया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उससे पूछताछ में पता लगा है कि वह अमित उर्फ मीता के संपर्क में था। वह अमित के साथ मिलकर वर्ष 2017 से पेपर सॉल्वर गैंग से जुड़ा था। राज सिंह से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार अमित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह गैंग की छह लैब में साझेदार था। वह राज सिंह के साथ ही सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के निलंबित सिपाही रोबिन से भी जुड़ा था। अमित का कहना है कि वह कोचिंग सेंटर में आने वाले विद्यार्थियों का डाटा जुटाकर उनसे संपर्क करता था। वह सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा पास कराने की बात कहकर उनसे सौदा करता था। उसके बाद उनसे पेपर के अनुसार पैसे लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ पानीपत में दर्ज मुकदमे में जांच करते हुए गैंग के सदस्यों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। आरोपी पेपर सॉल्व कराने के नाम पर तीन से 10 लाख रुपये में सौदा करते थे। एसटीएफ मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 19 का कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। 

 

पेपर सॉल्वर गैंग का गिरफ्तार आरोपी अमित छह लैब में साझेदार था। वह कोचिंग सेंटर में आने वाले विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें पेपर पास कराने के नाम पर पैसे लेता था। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed