फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Youth raped cousin sister by feeding her intoxicants

सोनीपत: युवक ने ममेरी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, सहयोगी बुआ और उसके बेटे पर भी केस दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

खरखौदा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Sonipat: Youth raped cousin sister by feeding her intoxicants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप अपने ही सगे भांजे पर लगाया है। रिश्तों को तार-तार करने की यह घटना यहीं नहीं रुकी, बुआ ने जहां बेटे का ही साथ दिया, वहीं आरोपी के बड़े भाई ने नाबालिग की गर्दन पर चाकू रखकर चुप रहने की धमकी दी। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पैर में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनका भांजा भी पता लेने के लिए कई बार उनके घर आया। वह उनकी 16 वर्षीय बेटी से बात करता था। आरोप लगाया कि पिछले माह आरोपी भांजे ने उनकी बेटी को फोन कर धमकी दी कि वह बस स्टैंड पर आ जाए, नहीं तो वह उनके पिता को जान से मार देगा।
विज्ञापन


उनकी बेटी जब बस स्टैंड पर गई तो आरोपी उन्हें अपने साथ रोहतक ले गया, जहां एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला उससे दुष्कर्म किया। उनकी बेटी को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उनके परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बेटी ने जब उसे सारा घटनाक्रम बताया तो वह तुरंत बहन के घर गए और वारदात की जानकारी दी, लेकिन उल्टा उनकी बहन ने उसके बेटे को फंसाने का आरोप उन पर लगा दिया। इस पर वह बेटी को उनके घर पर ही छोड़कर आ गया, जहां पर उसकी बहन ने तो उसे धमकाया, साथ ही आरोपी भांजे के बड़े भाई ने उनकी बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर कहा कि अगर इस मामले में उसके भाई का नाम लिया तो वह उन्हें जान से मार देंगे। अगले दिन जब उनकी बहन उनकी बेटी को घर लेकर आई तो बेटी ने उन्हें यह बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed