{"_id":"63d43c2da5488f51a2355f29","slug":"sonipat-two-brothers-were-shot-in-a-quarrel-cousin-hand-was-broken-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कहासुनी की रंजिश में दो भाइयों को मारीं गोलियां, फुफेरे भाई का तोड़ा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कहासुनी की रंजिश में दो भाइयों को मारीं गोलियां, फुफेरे भाई का तोड़ा हाथ
Sat, 28 Jan 2023 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:33 AM IST
सार
वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड बाईपास स्थित इंडियन कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे दो कार में सवार छह-सात लोगों ने दो भाइयों पर को गोलियां मारकर घायल कर दिया। उनके फुफेरे भाई का हाथ तोड़ दिया। घायलों में एक भाई मूक बधिर है।
विज्ञापन
हमला डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में किया गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। जहां परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सरेआम चली गोली से आसपास भय का माहौल है। मूलरूप से गांव सांदल खुर्द फिलहाल इंडियन कॉलोनी निवासी आनंद के बेटे सुनील व अनिल पशुचारे व दूध बेचने का काम करते हैं। सुनील मूक बधिर है। अनिल ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उनकी अंकित व अमित के साथ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
जिसमें बीचबचाव हो गया था। दोपहर को अमित ने उनके साथ फिर से कहासुनी करते हुए झगड़ा किया। जब वह बाईपास स्थित फ्लाईओवर की तरफ गया तो वहां पर अमित व अंकित ने उसके साथ हाथापाई की। वह घर आ गया।
उसने परिजनों को अवगत कराया। जब वह शाम को परिवार के साथ बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो दो कार में सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। अनिल के पैर में दो और सुनील के हाथ में एक गोली लगी। दो उसे छूकर निकल गई। इतना ही नहीं हमलावरों ने उनके फुफेरे भाई आशीष की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया।
बाद में आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची डायल-112 की टीम ने तीनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले का पता लगते ही सिटी थाना प्रभारी नीरज कुमार, चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह और एसआई कटार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। उसके बाद एसीपी वीरेंद्र राव व सिटी थाना प्रभारी सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां पर घायल के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने अनिल के बयान पर अंकित व अमित और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।