{"_id":"6590102c797f399fdc060693","slug":"sonipat-three-persons-misbehaved-with-nursing-officer-and-staff-in-a-chc-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सीएचसी में घुसकर नर्सिंग ऑफिसर व स्टाफ से की अभद्रता, ऑफिसर के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सीएचसी में घुसकर नर्सिंग ऑफिसर व स्टाफ से की अभद्रता, ऑफिसर के अपहरण का प्रयास
Sat, 30 Dec 2023 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:12 PM IST
सार
सोनीपत के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात एक बजे तीन युवक घुसे। गेट पर लात मारकर अंदर आए। सुरक्षाकर्मी से मारपीट व गाली-गलौज की गई। प्रसुति विभाग में घुसकर नर्सिंग ऑफिसर समेत तीन महिला कर्मियों से की अभद्रता का आरोप है। नर्सिंग ऑफिसर के अपहरण का प्रयास किया गया है। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में घुसकर देर रात तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने प्रसूति विभाग में तैनात नर्सिंग ऑफिसर व दो अन्य कर्मियों से अभद्रता करने के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। नर्सिंग ऑफिसर के शोर मचाने पर अन्य कर्मी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
जिस पर युवक अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। नर्सिंग ऑफिसर के बयान पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, छेड़खानी, मारपीट, अपहरण का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीएचसी में नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह और चतुर्थ श्रेणी कर्मी व स्वीपर ड्यूटी पर थीं। गेट पर गार्ड नियुक्त था। उन्होंने बताया कि रात को एक बजे बाइक सवार तीन युवक सीएचसी में पहुंचे। उन्होंने आते ही मुख्य गेट को लात मारकर खोल दिया और सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों अंदर आए और प्रसूति विभाग में आकर कमरे के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया और उनके व दो अन्य महिला कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने तीनों महिला कर्मचारियों से छेड़खानी शुरू कर दी। नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें जबरन उठाकर ले जाने लगे। आरोपियों ने उन्हें उठाया तो वह शोर मचाने लगी।
जिस पर सीएचसी के अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। तीनों युवक कर्मचारियों को आता देखकर नर्सिंग ऑफिसर को छोड़कर भाग गए और जान से मारने की धमकी भी दी। युवकों ने खुद बताया कि वह गांव मुंडलाना निवासी जोगिंद्र उर्फ निक्का, आकाश व जितेंद्र हैं। उसके बाद युवक भाग निकले। जिस पर मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दिलवाई। पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और महिला स्टाफ से छेड़छाड़ करने, अपहरण का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।