फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, theft form privet clinec

निजी क्लीनिक से उड़ाई हजारों की नकदी

Tue, 20 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Tue, 20 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित एक क्लीनिक में देर रात चोर हजारों रुपये के कैश और अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी की वारदात क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्लीनिक संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लग गई है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में चोरों ने गोहाना रोड स्थित मंदिर से दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब रविवार देर रात चोरों ने एक निजी अस्पताल को निशाना बनाया है। जहां से चोर करीब 76 हजार 600 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इतना ही नहीं चोरों ने क्लीनिक से दो एलइडी सहित अन्य सामान भी चोरी किया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में चोर आराम से कुर्सी पर बैठकर सिगरेट के कश लगाते दिखा।
विज्ञापन

जल्द करेंगे आरोपी को गिरफ्तार
देर रात चोर ने क्लीनिक में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश चंद, गोाहना रोड चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed