फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Taylor who was out for a walk was murdered by slitting his throat

Sonipat: सैर पर निकले टेलर की गला रेतकर हत्या, पटेल नगर के पास गंदे नाले में मिला शव

Fri, 01 Dec 2023 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

रामनिवास विकास पुरी में रहते थे , कृपाल आश्रम के पास दुकान थी। सुबह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों के कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला।

विज्ञापन
Sonipat: Taylor who was out for a walk was murdered by slitting his throat
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में विकास पुरी की गली नंबर-8 से सुबह सैर पर निकले टेलर की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। उनका शव पटेल नगर के पास ड्रेन नंबर-6 में मिला है। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका मोबाइल भी बंद मिला। बाद में उनका शव गंदे नाले में मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह कृपाल आश्रम के पास कपड़े की सिलाई करने की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


विकास पुरी की गली नंबर-8 निवासी अमित कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रामनिवास सैनी (56) सुबह सैर करने जाते थे। वह घूमने के साथ राठधना रोड स्थित डेयरी से दूध भी लेकर आते थे। वह शुक्रवार तड़के पांच बजे घर से निकले थे, मगर काफी देर तक नहीं लौटे। इस पर उनको चिंता होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जब उनके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। वह उनकी तलाश में लगे थे कि दोपहर को सूचना मिली कि उनके पिता का शव पटेल नगर के पास गंदे नाले में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे को शव निकाल कर कच्चे रास्ते पर रखा गया था। उन्होंने देखा कि उनके पिता का गला रेतकर हत्या की गई थी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गंदे नाले में डाला गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अमित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

पड़ोसी के साथ जाते थे घूमने, आज वह नहीं थे साथ
परिजनों ने बताया कि रामनिवास सुबह जब घूमने जाते थे तो डेयरी से दूध भी लेकर आते थे। वह पड़ोसी के साथ जाते थे। उनके पड़ोसी वीरवार रात को किसी काम से बाहर गए थे, जिसकी वजह से रामनिवास अपने साथ पड़ोसी का बर्तन भी लेकर गए थे। अकेले पाकर उन पर हमला किया गया। रामनिवास का मोबाइल भी बंद मिला है।

सड़क के दूसरी तरफ से ड्रेन तक मिले खून के निशान
जांच में सामने आया कि है कि सड़क से लेकर गंदे नाले तक खून के निशान थे। अंदेशा जताया गया है कि सड़क के पास हत्या करने के बाद शव को ड्रेन में फेंका गया है। वह निजी स्कूल की अकादमी के पास सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह दिखाई नहीं दिए। अंदेशा यह भी है कि उन्हें किसी वाहन में बैठाया गया। हालांकि पुलिस का मानना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

चार बच्चों के पिता थे रामनिवास
रामनिवास कृपाल आश्रम के पास टेलर की दुकान चलाते थे। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बेटे अमित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं।

भाजपा नेता ने जताया शोक
रामनिवास की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस से मामले में ठोस कार्रवाई करने को कहा है।


ड्रेन में टेलर का शव मिला है। उनकी हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रेन में फेंका गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed