फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat STF team arrested two accused of loot on National Highway 44

सोनीपत: कार लूट के मामले में इनामी बदमाश धीरज साथी सहित गिरफ्तार, हत्या समेत 21 मामलों में हैं नामजद

Tue, 22 Feb 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 11:44 AM IST
सार

एनएच-44 पर कार लूट के मामले में आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। आरोपी धीरज व दौलत गांव बख्तावरपुर के रहने वाले हैं। हत्या समेत 21 मामलों में नामजद हैं। धीरज को महिला साथी की हत्या के मामले में उम्रकैद हो चुकी है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था।
 

विज्ञापन
Sonipat STF team arrested two accused of loot on National Highway 44
लूट के मामले में गिरफ्तार इनामी बदमाश एसटीएफ टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसटीएफ सोनीपत की टीम ने मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश धीरज उर्फ मोंटी व उसके साथी दौलतराम को गिरफ्तार किया है। कार लूट के मामले में दोनों फरार थे और उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों ने धतूरी के पास फैक्टरी कर्मियों से साढ़े चार लाख रुपये लूटने के एक अन्य मामले को कुबूल किया है। आरोपियों को मुरथल थाना पुलिस बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।  

विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरथल के पास से पिस्तौल के बल पर कार लूटने के आरोपी मुरथल के पास आने वाले हैं। उनके खिलाफ गांव कामी के मनोज ने 8 दिसंबर, 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। मनोज ने एसपी को शिकायत दी थी कि 2 नवंबर, 2021 को वह मुरथल में रायल होशियारपुर ढाबे पर कुछ देर के लिए रुका था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर बख्तावरपुर निवासी धीरज और दौलत उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे कार लूट ले गए थे। मुरथल थाने में शिकायत देने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। बाद में एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। एसटीएफ ने अब दोनों दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, कुकर्म की धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
 
धतूरी के पास फैक्टरी कर्मियों से साढ़े चार लाख लूट की वारदात कुबूली 
आरोपियों की गिरफ्तारी से 11 अक्तूबर, 2021 में धतूरी के पास फैक्टरी कर्मियों से साढ़े चार लाख रुपये की लूट की वारदात सुलझी है। धीरज और दौलतराम ने कुबूल किया है उन्होंने दो और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अरुण तिवारी ने पुलिस को बताया था कि वह साथी प्रवीन के साथ भिगान स्थित एचडीएफसी बैंक से साढ़े चार लाख रुपये निकालकर ले जा रहे थे। रुपये कंपनी में कर्मचारियों को वेतन के रूप में देने थे। धतूरी रोड पर कार व बाइक सवार बदमाश पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटकर ले गए थे। 

युवती को रखता था साथ, बच्चा होने पर कर दी थी हत्या
गिरफ्तार आरोपी धीरज को गांव जांटी कलां की युवती सोनिया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। धीरज पर आरोप था कि वह सोनिया को साथ रखता था। बच्चा होने पर उसने 2012 में सोनिया की हत्या कर दी थी। इस मामले में 2017 में गिरफ्तारी हुई तो धीरज ने दो अन्य साथियों की हत्या की बात कुबूली थी। बाद में वर्ष 2019 में धीरज को इस मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद धीरज को जमानत मिल गई थी। 

लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मुरथल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मुरथल पुलिस उन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed