{"_id":"58713aac4f1c1b01791584b5","slug":"sonipat-sister-in-law-was-holding-the-hand-pressed-boyfriend-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधू ने पकड़े थे हाथ, प्रेमी ने गला दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्रवधू ने पकड़े थे हाथ, प्रेमी ने गला दबाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भठगांव में वृद्धा की निर्मम हत्या उसकी पुत्रवधू ने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों को छुपाने के लिए की थी। महिला का प्रेमी उन्हीं के घर में नौकर था जो पशुओं की देखभाल करता था। वृद्धा ने पुत्रवधू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके चलते ही आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वृद्धा का गला दबाने के साथ उसके संवेदनशील अंग में प्लास्टिक की बोतल डाल दी थी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला सुपौल के गांव लखीमपुर का रहने वाला प्रभु मंडल है।
गांव भठगांव की 80 वर्षीय वृद्धा बुधवार की सुबह अपने घर में मृत मिली थी। उसके शरीर के निचले हिस्से पर खून के निशान भी मिले थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया था, जहां पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों के सामने चौंकाने वाला मामला सामने आया था। महिला के पेट से फिनाइल की प्लास्टिक बोतल मिली थी। पुलिस ने महिला के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कई पहलुओं से जांच शुरू की तो वृद्धा की पुत्रवधू पर शक की सुई आ टिकी। पुलिस ने उसकी काल रिकार्ड ट्रेस की तो उस पर शक गहरा गया। साथ ही उनके नौकर प्रभु की भूमिका भी संदिग्ध लगी। पुलिस ने प्रभु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वृद्धा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वृद्धा व उसकी पुत्रवधू के बीच गलत संबंध थे। वृद्धा ने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके चलते ही उन्होंने हत्या का षड्यंत्र रचकर वारदात को अंजाम दे दिया।
गला दबाने के बाद किया घिनौना कृत्य
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन जब वृद्धा ने उन्हें देखा तो उसने धमकी दी थी कि वह अपने बेटे को इस बारे में बता देगी, जिसके चलते ही उन्होंने उसकी हत्या करने का षड्यंत्र रचा। वृद्धा के उसकी पुत्रवधू ने हाथ पकड़ लिए, जिस पर पहले उसने गला दबाया, जिसके चलते वह बेसुध हो गई। उसकी मौत का खुलासा न हो सके, उसके लिए उसने पास ही पड़ी फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल महिला के संवेदनशील अंग में घुसा दी। इससे उसने दम तोड़ दिया। बाद में वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
दो साल पुराना था नौकर
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वृद्धा के घर में करीब दो साल से नौकर के रूप में काम कर रहा था। तीन माह पहले परिवार की महिला के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। उसके बाद से वह चोरी-छिपे ही मिलते थे। घटना के दिन वह वृद्धा द्वारा पकड़ लिए गए थे।
वृद्धा की हत्या के मामले में अहम सुराग मिलने पर आरोपी प्रभु मंडल को काबू किया गया। उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। इसके बाद मामले में शामिल वृद्धा की पुत्रवधू को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
-प्रहलाद सिंह, सदर थाना प्रभारी