{"_id":"58824b314f1c1b701beff063","slug":"sonipat-showing-showroom-looted-pistol-boots-and-jacket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर शोरूम से जूते और जैकेट लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखाकर शोरूम से जूते और जैकेट लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कुंडली स्थित नाइक कंपनी के शोरूम में घुसकर चार बदमाश लाखों रुपये के जूते व जैकेट लूट ले गए। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। शोरूम प्रबंधक ने मामले की शिकायत तीन दिन बाद पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आईडी मांगने पर पैसे कार से लाने की बात कही
मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव नेरपुर निवासी प्रकाश ने बताया कि वह नाइक कंपनी के कुंडली स्थित शोरूम में प्रबंधक है। उसने बताया कि 16 जनवरी की रात को करीब नौ बजे वह घर जाने के लिए शोरूम बंद करने में लगे थे। इसी दौरान चार युवक डिजायर कार में सवार होकर शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने जूते व जैकेट खरीदने की बात कही। इस पर वह तथा अन्य सेल्समैन अंदर आ गए। युवकों ने करीब पौना घंटा तब अंदर रहकर कई जोड़े जूते व जैकेट उठा लिए। इसी बीच एक युवक ने उन्हें पेमेंट देने के लिए एटीएम कार्ड दिया। इस पर सेल्समैन ने आईडी देने की बात कही। आईडी की मांग करने पर एक युवक पैसे कार से लेकर आने की बात कहकर बाहर चला गया। इसी बीच एक सेल्समैन को शक हुआ और वह बाहर जाने लगा तो एक बदमाश ने उसे अंदर जाने व बिल काटने की बात कही। इस पर वह फिर से अंदर आ गया। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। उन्होंने सभी सेल्समैन को अंदर ही रहने की बात कही। उन्होंने कैश काउंटर में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। बाद में वह बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद प्रकाश ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
लॉकर में रखी नकदी बची
बदमाशों ने कैश काउंटर में रखी तीन हजार की नकदी तो छीन, लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने लॉकर में रखी नकदी नहीं उड़ाई। लॉकर के अंदर करीब 30 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जो बदमाशों से बच गई।
विज्ञापन
एटीएम का प्रयोग करने में पता लगाने में होती आसानी
जब बदमाशों ने सेल्समैन को एटीएम कार्ड दिया तो उसने पहचान पत्र की मांग कर दी। इसके चलते बदमाश का एटीएम स्वैप नहीं किया जा सका। बदमाश कार से नकदी लेने के बहाने बाहर चला गया था। अगर कार्ड स्वैप हो जाता तो उसके माध्यम से बदमाशों का पता लगने की संभावना बन जाती।
शोरूम में नहीं है सीसीटीवी
पुलिस ने जांच की तो शोरूम में सीसीटीवी भी नहीं मिला। बदमाश करीब पौना घंटे तक अंदर रहे। अगर सीसीटीवी होता तो उनकी पहचान करने में आसानी हो सकती थी। पुलिस अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
शोरूम संचालक ने लूट की शिकायत पुलिस को दी है। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस बदमाशों का पता लगाकर उन्हें काबू कर लेगी।
एएसआई देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।