{"_id":"651bbe3524590929710f39aa","slug":"sonipat-police-action-woman-selling-drugs-under-cover-of-tea-stall-arrested-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत पुलिस की कार्रवाई: टी-स्टाल की आड़ में नशा बेच रही महिला गिरफ्तार, सवा 2 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत पुलिस की कार्रवाई: टी-स्टाल की आड़ में नशा बेच रही महिला गिरफ्तार, सवा 2 किलो गांजा बरामद
Tue, 03 Oct 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम आईटीआई चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रोहतक रोड पर महिला हीना टी-स्टाल के पास मादक पदार्थ बेच रही है। जिस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। वहां महिला टी-स्टाल के बाहर हाथ में पॉलिथीन लिए खड़ी थी।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना सोनीपत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास महिला को टी-स्टाल की आड़ में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से सवा दो किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम आईटीआई चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रोहतक रोड पर महिला हीना टी-स्टाल के पास मादक पदार्थ बेच रही है। जिस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। वहां महिला टी-स्टाल के बाहर हाथ में पॉलिथीन लिए खड़ी थी। महिला सिपाही निशा ने महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिला ने अपनी पहचान मूलरूप से बिहार के मोतिहारी के गांव सुगांव फिलहाल मोहन नगर निवासी हीना उर्फ लछमी के रूप में दी। उसके पास मादक पदार्थ होने का अंदेशा जताया। जिस पर महिला के कहने पर तहसीलदार सोनीपत जितेंद्र के सामने उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके पास से दो किलो 256 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सदर थाना पुलिस टीम उससे पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह गांजा कहां से लेकर आई थी।
विज्ञापन