फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, crpf

2 कंपनी और आईं, गोहाना ने मांगी छह और

Tue, 31 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 31 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, crpf
मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश डीआईजी और डीसी से बातचीत करते हुए। - फोटो : bureau
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। एक दिन पहले ही जहां अर्ध सैनिक बलों की 3 टुकड़ियां आई थीं। वहीं सोमवार को अर्धसैनिक बलों की दो और कंपनी आ गई हैं। इधर, गोहाना प्रशासन ने अर्द्धसैनिक बलों की छह और कंपनियां मांगी हैं। उधर, धारा-144 के तहत पेट्रोलियम पदार्थों के खुले में बेचने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 29 जुलाई 2016 तक लागू रहेंगे। इसके अलावा मंडलायुक्त ने भी सोमवार को जिले के अधिकारियों के बैठक लेकर उचित दिशानिर्देश दिए हैं। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। दंगा निरोधक दस्तों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। खास बात यह है कि इस बार अधिकारी गांव स्तर पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की स्थिति में ग्रामीणों को उसके नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा, अपने दायित्व का निर्वहन करें अधिकारी
जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 5 जून को दिए गए आंदोलन के अल्टीमेटम के मद्देनजर रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्र प्रकाश ने सोमवार को कानून व्यवस्था का जायजा लिया। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उन्होंने उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग और डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक सोनीपत एचएस दून के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करने निर्देश दिए और कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथों में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, नगराधीश सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


इन जगहों पर रहेगी विशेष नजर
आंदोलन का सबसे ज्यादा असर नया बस स्टैंड, फौव्वारा चौक, रोहतक गेट से बरोदा चौक, महावीर चौक और पुराना बस स्टैंड पर दिखाई दिया था। यहां उपद्रवियों ने जमकर लूटपाट की और बाद में दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। प्रशासन की आगामी रणनीति में इन जगहों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में पहुंचे एसडीएम और डीएसपी
उपद्रवियों से निपटने के बीच प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील पर भी काम कर रहा है। इसी के तहत सोमवार को एसडीएम अजय कुमार और डीएसपी राजेश कुमार ने मुंडलाना, चिड़ाना, सरसाढ़, जवाहरा, बुसाना, ढुराना, भादौटी खास, खानपुर कलां, गामड़ी, शामड़ी सिसान, शामड़ी बुरान व लोहचब, ककाणा, भंडेरी, सरगथल, कासंडा, कासंडी, रूखी, भैंसवाल कलां, रभड़ा समेत अनेक गांवों का दौरा किया। साथ में अफवाहों पर यकीन न करने पर भी जोर दिया जा रहा है।


क्या बोले डीएसपी
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। उनके साथ एसडीएम अजय कुमार भी ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिसकर्मियों का होमवर्क शुरू करा दिया गया है। आंदोलन केे लिए अर्द्धसैनिक बलों की छह अतिरिक्त कंपनी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed