फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, firing, injured

ज्यादा चौधरी बनता है, अभी मजा चखाता हूं और धायं

Tue, 12 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, firing, injured
घायल मनोज कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : bureau
जिले के सेवली गांव में 16 साल के किशोर ने टीडीआई के एक कर्मचारी मुकेश (30) को गोली मार दी। कर्मचारी की हालत गंभीर है, उसे लहूलुहान हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से देसी पिस्तौल बरामद की है। इसका पता लगाया जा रहा है कि यह कहां से आई। बताया जाता है कि युवक किशोर को शराब पीकर गली में आने से रोकता था।  
विज्ञापन

राजीव गांधी एजूकेशन सिटी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा ने बताया कि सेवली गांव निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी है कि उसका भाई मनोज टीडीआई में नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने भाई मनोज और भाभी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह बाहर निकले, तभी गली में गांव का एक 16 साल का किशोर आया और मनोज से कहासुनी करने लगा। बोला, तू ज्यादा चौधरी बनता है। तुझे मजा चखाता हूं। यह कहकर पिस्तौल निकाली और मनोज की छाती में गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक मनोज की हालत स्थिर बनी हुई थी। एएसआई सतबीर हुड्डा ने बताया कि मामले में राजेश नाम के युवक को भी नामजद किया गया है, जिसकी अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


काउंसलिंग की जरूरत, माता-पिता दें ध्यान
सीएमओ जसवंत सिंह पूनिया का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह की वारदात में नामजद होना बेहद चिंता का विषय है। सबसे पहले माता-पिता को ऐसे बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। अगर रास्ते से भटक गए हैं, तो उचित काउंसलिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed