{"_id":"571137b84f1c1bd9164a6be8","slug":"sonipat-news-hindi-news-dead-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्त बाजार कच्चे क्वार्टर में रहने वाले रिटायर्ड हेडमास्टर हंसराज (70) की वीरवार देर शाम झगड़े के दौरान दीवार से सिर टकराने से मौत हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि केस की जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर धारा बदल भी सकती है। फिलहाल जो बयान दिए गए हैं, उनके आधार पर धारा लगाई गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कच्चे क्वार्टर चार मरला निवासी रोहतास ने बयान दिया है कि उसके पिता वीरवार देर शाम दीवान पार्क के पास घूमने गए थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे तो चिंता हुई। बाद में पता चला कि वे दीवान पार्क के पास घायल हालत में पड़े हैं। सिर से खून बह रहा है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे पार्क के पास पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि पार्क के पास दो युवक सन्नी और दीपक ट्यूबवेल लगा रहे थे। दोनों का किसी बात को लेकर बुजुर्ग हंसराज से झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने झगड़ेे में बुजुर्ग को धक्का दे दिया। धक्के से हंसराज का सिर दीवार से जा टकराया और उनकी मौत हो गई।