फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, murder, friend

आपसी कहासुनी में कर दी दोस्त की हत्या

Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, murder, friend
हत्या के बाद कहीं चाचा भूत बनकर परेशान न करें, इसके लिए हत्यारों ने उसके हाथ पैरों पर कीलें ठोंक दी। - फोटो : Demo pic
खन्ना कॉलोनी के रहने वाले एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले का थाना सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा किया है। परिजनों ने इस मामले में पहले गुमशुदा की शिकायत दी थी। खास बात यह है कि वारदात को मरने वाले के दोस्तों ने ही अंजाम दिया है। हत्या कर शव को पानीपत के सिवाह में जीटी रोड किनारे फेंक आए थे। जिसे पानीपत पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम भी करा दिया था। अब सोनीपत पुलिस ने अपने अपहरण के मामले में हत्या की धाराओं को जोड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ विकास उर्फ चीता निवासी गढ़ी बख्तावरपुर, सोनीपत है। जिसे शनिवार को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

10 जून को लवनिश निवासी खन्ना कालोनी सोनीपत ने थाना सिविल लाइन सोनीपत में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई लक्ष्य उर्फ काकू को कहीं छिपाकर रखा है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि लक्ष्य अक्सर अपने पांच साथियों के साथ ही रहता था। इसके बाद पुलिस ने अपना शिकंजा कसा तो उसमें विशाल उर्फ विकास उर्फ चीता फंस गया। विशाल ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही बता दिया कि 27 मई को वह अपने साथियों के साथ लक्ष्य को लेकर गया था। महेंदीपुर में यमुना नदी के पास गला घोंटकर लक्ष्य की हत्या कर दी थी। हत्या की वजह मामूली कहासुनी बताई। विशाल ने बताया कि इसके बाद शव को पानीपत के सिवाह के पास जीटी रोड पर ही फेंक आए थे।
विज्ञापन


उसी के अंगोछे से घोंट दिया था गला
पूछताछ में विशाल ने बताया कि लक्ष्य के पास एक अंगोछा था। उसी अंगोछे से लक्ष्य का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। बता दें कि इस मामले में 28 जून को पानीपत पुलिस ने शव मिलने पर हत्या का मामला दर्ज किया था, हालांकि उस समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अब पुलिस ने शव की फोटो से शिनाख्त कराई है। इसके बाद सोनीपत पुलिस ने अपने 10 जून के इस मामले की एफआईआर में 302 की धारा भी जोड़ दी है, पानीपत से केस खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी और एक जीप की तलाश
पुलिस अब इस मामले में विशाल के चार अन्य साथियों की तलाश में हैं। इसके अलावा पुलिस को उस जीप की भी तलाश है, जिसमें लक्ष्य को ले जाया गया था।

विशाल ने गिरफ्तारी के उपरांत प्रारंभिक पूछताछ में ही सबकुछ बता दिया था। उन्होंने हत्या कर शव पानीपत में फेंक दिया था। पानीपत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। अब हमने हत्या का मामला दर्ज किया है, जांच जारी है। जल्द ही चारों अन्य आरोपी भी काबू कर लिए जाएंगे।
-वीरेंद्र राव, प्रभारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed