{"_id":"578d22654f1c1b9d32c4c4e9","slug":"sonipat-news-hindi-news-bus-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे की जमीन पर बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस अड्डे की जमीन पर बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
गीता भवन चौक पर लगा जाम।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डे की जमीन पर बनेगी। पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रोडवेज विभाग ने सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम को शहर के बस अड्डे की जमीन ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद नगर निगम मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। शहर में जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह रोडवेज बसें हैं। बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए डीसी ने कमेटी गठित कर हाईवे के साथ लगते गांव जाट जोशी की साढ़े नौ एकड़ जमीन चिन्हित कर एक प्रस्ताव तैयार कर परिवहन विभाग को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, हाईवे के पास बस अड्डे के स्थानांतरण के बाद नगर निगम की ओर से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
पूरी तरह से नहीं हटेगा बस अड्डा
शहर में पुराने बस अड्डे के पास फिलहाल पांच एकड़ जमीन है। ऐसे में डीसी द्वारा गठित कमेटी की ओर से बस अड्डे की एक एकड़ जमीन पर सिटी बस अड्डा यथावत रखा जाएगा। ताकि यहां से खरखौदा, रोहतक, झज्जर, गोहाना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें चलाई जा सकें। पुराने बस अड्डे की बाकी जमीन नगर निगम को हस्तांतरित होने के बाद मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा।
तीन से चार मंजिला होगी पार्किंग
पार्किंग करीब तीन से चार मंजिला होगी। यहां पर लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
डीसी की ओर से गठित कमेटी द्वारा नए बस अड्डे के लिए जाट जोशी गांव में हाइवे के साथ लगती साढ़े नौ एकड़ जमीन चिह्नित की गई। इस प्रस्ताव को तैयार कर परिवहन विभाग को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी के बाद शहर के बस अड्डे की जमीन नगर निगम को हस्तांतरित होगी। इसके बाद यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-अश्विनी मेंगी, आयुक्त, नगर निगम