{"_id":"578292444f1c1b4f677fa430","slug":"sonipat-news-hindi-news-bijli-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते पकड़े गए गढ़ी कला गांव के सरपंच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी करते पकड़े गए गढ़ी कला गांव के सरपंच
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद विद्युत निगम के एसडीओ आदर्श राणा व उनकी टीम।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में पढ़े लिखे सरपंच चुने जाने के बाद सरकार मान रही थी कि इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। हालांकि सरकार की इस उम्मीद को उस समय गहरा धक्का लगा जब विद्युत निगम के अधिकारियों ने गढ़ी कलां गांव के सरपंच के घर पर ही बिजली चोरी पकड़ी। इतना ही टीम को सरपंच के खेत में भी अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लगा मिला। इसके अलावा निगम ने गढ़ीकला गांव सहित बांय में भी 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। फिलहाल विद्युत निगम द्वारा बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना करने हिसाब किताब जोड़ा जा रहा है।
विद्युत निगम के शहरी एसडीओ आदर्श राणा ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के आला अधिकारियों के आदेश पर चोरी को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार वे जेई राजवीर, जेई नरेश, एएलएम कुलदीप और राजेश के साथ लाइनमैन कर्मवीर के साथ रविवार को गढ़ी कला गांव पहुंचे। अभियान के दौरान पाया गया कि गांव के सरपंच शौकीन सहित कुछ और लोग धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं। टीम ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने बांय गांव में भी कुछ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। उन्होंने बताया कि निगम ने मौके पर ही सभी पकड़े गए उपभोक्ताओं का एलएल-1 काट दिया। सोमवार को सभी उपभोक्ताओं पर लगने वाली जुर्माना राशि निश्चित कर उन्हें निश्चित समय पर जुर्माना भरने का निर्देश दिया जाएगा। यदि उन्होंने समय पर जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।