फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, accident, meerut

पेड़ से टकराकर कार पलटी, जीजा-साले सहित तीन की मौत, युवती घायल

Thu, 04 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 04 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, accident, meerut
जाखौली-झुंडपुर रोड पर सड़क हादसे के बाद मौजूद ग्रामीण व क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : bureau
जाखौली-झुंडपुर रोड पर मोड़ के पास बुधवार तड़के पांच बजे वैगन-आर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में जाखौली निवासी बहनोई और उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी उसके साले सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार जाखौली गांव की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से खानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ये तीनों मजदूरी करने वाली एक युवती को खेत दिखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। अभी घायल लड़की के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जाखौली गांव निवासी सुखबीर चौहान ने बताया कि उसके बड़े भाई ओमवीर और उसका परिवार एक साथ रहते हैं। ओमवीर की आजादपुर सब्जी मंडी में आढ़त है। ओमवीर के बेटे सचिन (32) की शादी आठ साल पहले उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी मोना सिंह के साथ हुई थी। उससे उसके दो बेटे हैं। फिलहाल सचिन प्रतिदिन आजादपुर मंडी में आढ़त पर शाम को जाता और सुबह कार से आता था। मंगलवार शाम को सचिन का साला पंकज (30) अपने चचेरे भाई जोगेंद्र (37) के साथ तीज की बधाई लेकर आया था। सुबह दोनों सचिन के साथ कार से खेत में जा रहे थे। साथ में गांव की युवती नीलम भी थी, जिसका परिवार मजदूरी का काम करता है। सचिन उसे खेत दिखाने ले जा रहा था, ताकि दिन में परिवार सहित भिंडी तोड़ सके। रास्ते में झुंडपुर मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सचिन, पंकज और जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। पंकज की जहां एक बेटी है वहीं जोगेंद्र के एक बेटा और बेटी हैं। तीन घरों की तीज की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन


लापरवाही से ड्राइविंग करता था सचिन
अपने बयान में सुखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सचिन लापरवाही से ड्राइविंग करता था। कई बार उसे समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम होंगे लड़की के बयान
पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल लड़की के भी बयान लिए जाएंगे, लेकिन वह अभी इस स्थिति में नहीं है। फिलहाल तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
-धीरज कुमार, एसएचओ थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed