फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, accident, back

सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसी बोलेरो

Tue, 21 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, accident, back
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
रोहट के पास सरियों से भरे खड़े ट्रक में घुसने से बोलेरो सवार चालक की जहां मौत हो गई वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त मरने वाला सोनीपत से अपने गांव कंवाली लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और घायल को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक के चचेरे भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।   
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी संदीप (30) दिल्ली के एक स्कूल में पीटीआई के पद पर नियुक्त था। सोमवार तड़के करीब 3 बजे वह बोलेरो गाड़ी से सोनीपत से अपने गांव कंवाली जा रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई राजेश भी सवार पीछे सीट पर सो रहा था। जब संदीप गाड़ी को लेकर रोहतक रोड पर गांव रोहट के पास पहुंचा तो वहां सड़क किनारे खराब स्थिति में सरियों से भरा ट्रक खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार से उसकी गाड़ी ट्रक से जा टकराई, जिससे गाड़ी का आगे का हिस्सा बिल्कुल खत्म हो गया। सरिया संदीप की छाती को चीरते हुए सीट से आरपार हो गया, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने मुआयना किया। अंधेरा होने के चलते ट्रक के डिपर तक नहीं जले थे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल राजेश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और घायल राजेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed