{"_id":"589f5d014f1c1b8a5f37a576","slug":"sonipat-laptop-cash-thepht-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर के घर चोरी, लैपटॉप, नकदी, एलसीडी उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन मास्टर के घर चोरी, लैपटॉप, नकदी, एलसीडी उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित स्टेशन मास्टर के मकान में घुसकर चोर हजारों का सामान उड़ा ले गए। स्टेशन मास्टर रिश्तेदारों से मिलने गए थे। करीब सप्ताह बाद घर लौटने पर चोरी का पता लग सका। इस पर मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित नसीराबाद कॉलोनी के रहने वाले विकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन मास्टर के रूप में सोनीपत में कार्यरत है। वह रेलवे कॉलोनी में बने क्वार्टर में रहता है। विकास सिंह ने बताया कि वह तीन फरवरी को अपनी रिश्तेदारी में जयपुर गया था। वहां पर काम खत्म कर वह 10 फरवरी को अपने घर पर पहुंचा था। उसने क्वार्टर में आने के बाद देखा तो सामान बिखरा पड़ा है। उसने देखा कि घर के अंदर से चोर लैपटॉप, एलसीडी व करीब ढाई हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद एएसआई संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर घर से हजारों का सामान ले गए हैं। घर पर कोई नहीं था। मामला दर्ज कर लिया गया है।
-संजीव कुमार, जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन